Breaking News

#हरदोई:- संडीला- परिवार वालों ने किया शादी से इंकार,फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल#


#हरदोई:- संडीला- परिवार वालों ने किया शादी से इंकार,फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल#

#हरदोई: संडीला- प्रेमी- प्रेमिका के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। बताया जाता है कि दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे।इसके चलते दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे।बुधवार की सुबह दोनों नें गांव के बाहर लगे आम के पेड़ पर एक ही रस्सी का फंदा लगाकर लटक गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
मामला संडीला थाना क्षेत्र तकिया मजरा मीरनगर अजिगंवा गांव के रहने वाला 21 साल का विपिन पाल बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। जबकि उसकी 18 साल की चचेरी बहन नयंसी पाल हाईस्कूल की छात्रा थी।विपिन का नयंसी के साथ लंबे समय से अफेयर चल रहा था। गांव वालों के मुताबिक,विपिन और नयंसी एक ही बाबा के परिवार से थे।उनके अफेयर की चर्चा पूरे गांव में फैल गई थी।चाचा के अनुसार लड़का संडीला में रह रहा था।दोनों के रिश्ते को लेकर परिजनों को शक हो गया था। इस पर दोनों को समझाया गया था।मंगलवार की रात दोनों किस समय मिले कोई जान नहीं पाया।गांव वालों ने बुधवार की सुबह दोनों के शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटके देखे।दोनों के शव देखकर चीख-पुकार मच गई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया की प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

No comments