Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराया गया#


#हरदोई:- पिहानी- पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराया गया#

#हरदोई: पिहानी- जनपद हरदोई के कस्बा पिहानी में पालिका प्रशासन अमित कुमार सिंह व स्थानीय कोतवाली प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ के नेतृत्व में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन होता नजर आया।शेड्यूल के मुताबिक मात्र नाईयों की दुकानें खुली रहीं।व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी व ईओ पिहानी एवं कोतवाली प्रभारी की इस पद्धति की भूरि भूरि प्रशंसा भी की।ज्ञात हो कि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने जनपद की सभी पालिका एवं पंचायत क्षेत्रों में व्यापारिक स्तर से साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने हेतु जनपद की सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि साप्ताहिक बंदी के दिन यदि कोई भी दुकानदार दुकान खोले मिले तो उसके विरुद्ध सख्ती बरती जाए और आर्थिक दण्ड के रुप में जुर्माना वसूला जाए।जिसके अनुपालन में पिहानी कस्बे में शुक्रवार साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए उप जिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भास्कर ने पिहानी पालिका प्रशासक अमित कुमार सिंह को पत्र भेजकर आदेशित कर दिया जिसकी प्रतिलिपि का कोतवाली पिहानी प्रभारी ने भी गम्भीरता से संज्ञान लिया।शुक्रवार को नपाप पिहानी अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पालिका अधिकारियों ने पूरे नगर में भ्रमण कर छापेमारी की इस दौरान स्थानीय पुलिस बल का भी पालिका ईओ के नेतृत्व वाली टीम को पूरा सहयोग और साथ मिला।ईओ पिहानी ने बताया कि शुक्रवार को सिर्फ नाई की दुकान खुलेगी अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बाल कटिंग की दुकानें मंगलवार के दिन साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन करें।साप्ताहिक बंदी में दुकान खुली पाई जाने पर जुर्माने के तौर पर पाँच हजार रुपए आर्थिक दंड राजस्व वसूली की जाएगी#

No comments