Breaking News

#हरदोई:- टोडरपुर- प्रेम- प्रसंग में पकड़े गए युवक का दबंगों ने काटा गला#


#हरदोई:- टोडरपुर- प्रेम- प्रसंग में पकड़े गए युवक का दबंगों ने काटा गला#


#हरदोई:- टोडरपुर- प्रेम- प्रसंग में पकड़े गए युवक का दबंगों ने काटा गला#

#हरदोई: टोडरपुर- प्रेमिका के परिजनों ने पहले जमकर युवक को पीटा फिर गिराकर काटा गला।मामला विकासखंड टोडरपुर के मझिला थाना क्षेत्र का है जहां बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर के निवासी  विकास पुत्र बाबू राम  उम्र 25 वर्ष अपनी बीमार मां के लिए  दवा लेने के लिए घर से निकला था मौका पाकर 20 किलोमीटर दूर मझिला थाना क्षेत्र  के  कुम्हरुआ गांव में सीमा पत्नी स्वर्गीय अखिलेश के घर अपनी प्रेमिका से मिलने पंहुचा वहां घर के परिजनों द्वारा युवक को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया।जिससे वह बेहोश हो गया और बेहोशी की हालत में युवक का गला काट दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुब्रत नारायण ने मौके का जायजा लेते हुए घायल युवक को उपचार हेतु सीएचसी शाहाबाद भिजवाया।वहीं घायल के परिजनों को भी सूचित किया गया।थाना प्रभारी ने बताया की घटना स्थल पर युवक लहू लुहान था।युवक का गला धारदार हथियार व ब्लेड वाले तार से कटा हुआ था।कार्यवाही जारी है।आरोपी को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जायेगा#

No comments