Breaking News

#हरदोई:- माधौगंज- कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में कोहराम, सवारियां छोड़कर कस्बे की ओर आ रहा था चालक#


#हरदोई:- माधौगंज- कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में कोहराम, सवारियां छोड़कर कस्बे की ओर आ रहा था चालक#

#हरदोई: माधौगंज- बघौली मार्ग पहुंतेरा गांव के सामने बुधवार रात एक कार की टक्कर से क्षेत्र के गांव हसनपुर ज्योली निवासी सीएजी ऑटो चालक नन्हेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में भारी सवारियां भी घायल होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर सीएचसी में लोगों से पूछताछ की। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार सहित पुलिस बल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेजने के लिए पिक अप डाला मंगाया। उधर घटना की जानकारी पर परिजन व बड़ी तादात में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। शव को सुबह ले जाने की बात को लेकर कई घण्टे पुलिस के नोकझोंक होती रही। परिजनों का कहना है कि रात को पोस्टमार्टम नही होगा तो शव को हरदोई नही ले जाने देंगे त्वरित कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई आशाराम की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ब्रेजा कार को घटनास्थल से लाकर थाने के परिसर में खड़ी कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है#

No comments