Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- आग बुझाने के चक्कर में दो लोग झुलसे,हालत खराब, बंगले में लगी आग से हुआ हादसा#


#हरदोई:- माधोगंज- आग बुझाने के चक्कर में दो लोग झुलसे,हालत खराब, बंगले में लगी आग से हुआ हादसा#

#हरदोई: माधोगंज- थानाक्षेत्र के ग्राम दानेपुरवा मजरा शुक्लापुर भगत निवासी हुकुमचंद का फूस का बंगला अचानक आग का गोला बन गया। घटना बुधवार रात लगभग 11 बजे की है जब परिवार के सदस्य सोने जा रहे थे।आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोगों की नींद उड़ गयी,सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं डायल 112 व दमकल कर्मियों को सूचना दी गई जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझा लिया। पर बंगले में रखी खाद्य व घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं आग बुझाने व सामग्री की सुरक्षा को लेकर दौड़े हुकुमचंद व राधेश्याम दो लोग बुरी तरह झुलस गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया#

No comments