Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- डा. आलोक सिंह की छठी पुण्यतिथि पर मल्लावां में हुआ काव्य पाठ का आयोजन#


#हरदोई:- मल्लावां- डा. आलोक सिंह की छठी पुण्यतिथि पर मल्लावां में हुआ काव्य पाठ का आयोजन#

#हरदोई: मल्लावां- दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रख्यात शिक्षाविद स्व.शिवराज जी के पुत्र स्व. आलोक सिंह उर्फ नीलू भैया की छठी पुण्यतिथि पर मल्लावां के जूनियर हाइस्कूल मैदान में डा कुमार विश्वास के काव्यपाठ का भव्य आयोजन किया गया#

#बताते चले प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन द्वारा लोगो की सेवा भाव के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित होता चला आ रहा है। इस अवसर पर नोएडा से आए कवि डा.कुमार विश्वास व विमला देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की सुरुआत स्व. आलोक सिंह व स्व. शिवराज सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प माला अर्पित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलग्राम मल्लावां विधान सभा के लोकप्रिय विधायक आशीष सिंह आशु ने की मंचस्थ सभी कवियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी बीच गौरव सम्मान से भी नवनियुक्त पी सी एस अधिकारी आकृति पटेल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेश योगी द्वारा लिखित पुस्तक पुरुषार्थी राम पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कवियों में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कानपुर से हेमंत पांडेय बाराबंकी से गजेंद्र प्रियांशु गाज़ीपुर से रश्मि शाक्य उपस्थित रही डा. कुमार विश्वास ने कब तक गीत सुनाऊ राधा कब तक गीत सुनाऊ से समा बांध दिया। पूरे पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गयी। हजारो लोगो की संख्या से मैदान खचाखच भरा पड़ा था। दिव्य आलोक सेवा फॉउंडेशन के तहत अन्य कार्यक्रम भी जैसे किसानों के लिए कृषिमेला, स्वास्थ्य शिविर, गौरव सम्मान भी दिया जाता है। इस अवसर पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,जिला अध्यक्ष उन्नाव अवधेश कटियार बांगरमऊ विधायक श्री कांत कटियार,सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र सिंह, गोपमाऊ विधायक श्याम प्रकाश,सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर विधायक आशीष सिंह आशु सम्पूर्ण कार्यक्रम पर अपनी निगाह बनाये रहे जिससे कोई अप्रिय घटना ने घटे। इस अवसर पर जिलाधिकारी हरदोई मंगला प्रसाद सिंह कप्तान हरदोई के सी गोस्वामी सहित पुलिस बल फायर बिग्रेड भी मौजूद रही इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं सहित सम्मानित मल्लावां जनता और दूर दराज से आये लोग उपस्थित रह कर काव्यपाठ का आनंद उठाये#

No comments