Breaking News

#हरदोई:- कछौना- शारदा नहर के रेगुलेटर में अज्ञात युवक का फंसा मिला शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना#

#हरदोई: कछौना- कोतवाली कछौना के अंतर्गत शारदा नहर के लखनऊ ब्रांच में बालामऊ रेगुलेटर में एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली कछौना ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त हेतु मर्चरी में रखवा दिया है#

#बताते चलें कि कोतवाली कछौना के अंतर्गत शारदा नहर लखनऊ ब्रांच के बालामऊ रेगुलेटर में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव फंसा देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस टीम ने चौकीदार व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी। रंग सांवला है, शर्ट सुआपंखी पहने हैं, पैंट नीली है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान हेतु मर्चरी में रखवा दिया। इस रेगुलेटर पर अक्सर अज्ञात शव आने का सिलसिला जारी है। रेगुलेटर होने के कारण अक्सर शव फंस जाते हैं। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पहचान के लिए मृतक के शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है#

No comments