#हरदोई:- अहिरोरी- एक साल से खराब सरकारी हैंडपंप, कुएं का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामवासी#
#हरदोई:- अहिरोरी- एक साल से खराब सरकारी हैंडपंप, कुएं का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामवासी#
#हरदोई: अहिरोरी- विकास खंड अहिरोरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंडाराव में एक सरकारी इण्डिया मार्का हैंडपंप लगभग एक साल से खराब पड़ा है जिसके कारण गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडाराव के मजरा मोतीपुरवा में अविनेश अवस्थी पुत्र रामस्वरूप के घर के पास लगा हैंडपंप लगभग एक साल से खराब पड़ा हुआ है। गांव में यही एक हैंडपंप है जिसकी मरम्मत के बारे में प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामवासी लगभग दस साल से बंद पड़े कुओं से प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी के नेता शराफत अली ने बताया कि प्रदूषित पानी पीने से लोग बीमारी से ग्रषित हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि लोग चांद पर पहुंच गए लेकिन गोंडाराव में कोई विकास नहीं हुआ है। सपा नेता एवम अन्य ग्रामवासियों ने हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की#


No comments