#हरदोई:- भरखनी- शक के आधार पर कंट्रोल रूम को चोरी की दी गई सूचना जांच करने पर सारे जेवर और पैसे मिले पूरे#
#हरदोई:- भरखनी- शक के आधार पर कंट्रोल रूम को चोरी की दी गई सूचना जांच करने पर सारे जेवर और पैसे मिले पूरे#
#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा- थाना क्षेत्र के लखनौर गांव के शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, ऐसी जानकारी पचदेवरा इंस्पेक्टर को पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई, सूचना पाकर पचदेवरा इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडे मौके पर पहुंचे, और सारे सामान व नगदी को चेक करवाया, तो सारा सामान सुरक्षित मिला,मंदिर में हुई चोरी को लेकर गुरुवार को पुलिस ने दान पत्र के सारे पैसे निकलवाकर गिनवाये, जो कि पूरे मिले।बताया गया है, कि बुधवार की रात में ही मंदिर से चोरी होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी थी, कि अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर से मूर्तियों पर चढ़े सोने के जेवर और दान पात्र से हजारों रुपये चोरी कर लिए हैं।मंदिर में चोरी की सूचना पर पचदेवरा इंस्पेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे, और दान पात्र सहित मंदिर का बारीकी से निरीक्षण किया।तो दानपात्र में पैसे मौजूद मिले।थानाध्यक्ष रमेश पांडे ने बताया कि दान पात्र में रखे पैसे गिनवाये गये तो उसमें पंद्रह हजार दो सौ रुपए निकले।जबकि पुलिस को जो सूचना दी गयी थी, कि शिव मंदिर से मूर्तियों पर चढ़े जेवर और दान पात्र में रखे रुपये लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम से पचदेवरा पुलिस को निर्देशित करते हुये मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था।थानाध्यक्ष रमेशचंद्र पांडे ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है#


No comments