Breaking News

#हरदोई:- पूर्व रेल सदस्य द्वारा डीआरएम के समक्ष समस्या उठाये जाने के बाद भरे गए गड्डे#


#हरदोई:- पूर्व रेल सदस्य द्वारा डीआरएम के समक्ष समस्या उठाये जाने के बाद भरे गए गड्डे#

#हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन का सम्पर्क मार्ग अत्यंत जर्जर हालात में पहुंच गया है मार्ग पर बन गए बड़े बड़े गड्डे यात्रियों को प्रतिदिन चोटहिल कर रहे है l दैनिक रेलवे यात्री संघ के प्रमुख व् रेलवे परामर्श समिति के पूर्व सदस्य गौरव अग्रवाल ने यात्रियों की इस समस्या को प्रमुखता से रेलवे कमेटी के सामने रखा l दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के माध्यम से पूर्व सदस्य गौरव अग्रवाल ने इस जर्जर मार्ग के तुरंत निर्माण की मांग रेलवे अधिकारियो से की l उन्होंने बताया की रेलवे के मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े गड्डे हो गए थे जिसमे बरसात के कारण काफी पानी भर गया था l आये दिन इन गड्डो में फसकर ई रिक्शा सवारी व् पैदल यात्री चोटिल होते रहते थे।अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पूर्व सदस्य ने इस समस्या को गंभीरता से समझा और तुंरत इसकी फोटो रेल अधिकारियो से साझा करते हुए रेलवे यात्रियों के हित में इस समस्या के तुंरत निस्तारण की मांग की।मुरादाबाद मंडल के रेलवे डीआरएम राजकुमार सिंह ने रेलवे पूर्व सदस्य गौरव अग्रवाल द्वारा उठाई गई समस्या की गंभीरता को समझते हुए न केवल समस्या के तुंरत निस्तारण का आश्वाशन दिया वरन आज सुबह से ही मार्ग मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया। रेलवे मार्ग मरम्मत के बाद अब यात्रियों को कीचड़ व् गड्डे युक्त मार्ग से निकल कर रेलवे तक नहीं पहुँचने से मुक्ति मिल सकेगी#

No comments