#हरदोई:- माधोगंज- डालमिया ग्रुप ने गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को गन्ना उगाने के लिए किया प्रेरित#
#हरदोई:- माधोगंज- डालमिया ग्रुप ने गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को गन्ना उगाने के लिए किया प्रेरित#
#हरदोई: माधोगंज- मंगलवार के दिन थाने के सामने मैदान में डालमिया ग्रुप की ओर से बीकापुर शुगर मिल द्वारा एक बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को नवीन कृषि विधियों व दवाइयों के सम्बंध में प्रदर्शन के द्वारा अवगत कराया गया। गोष्ठी में रामगढ़ चीनी मिल्स के कार्यकारी निदेशक आगा आसिफ बेग ने क्षेत्र के किसानों को गन्ना फसल के लिए जरूरी संसाधनों को मुहैया कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा सभी किसान ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोए मिल आपको अनुदान पर दवाएं बीज उपलब्ध कराएगी व जो भी समस्याएं होंगी सब का निराकरण करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। गोष्ठी को बघौली चीनी मिल के उप महा प्रबंधक(गन्ना) विनय सिंह ने भी सम्बोधित किया एवम केपी भदौरिया, निर्भय सिंह, देशराज वर्मा,अमित वर्मा,अहिबरन लाल, राजेश मुन्ना सिंह, ओमप्रकाश सिंह राणा ने अपने अपने विचार ब्यक्त किये इस मौके पर क्षेत्रो के किसान मौजूद रहे#

No comments