Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- क्या श्रम विभाग व डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाकर साप्ताहिक बन्दी वाले दिन आज भी खुलेंगी दूकानें#


#हरदोई:- बिलग्राम- क्या श्रम विभाग व डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाकर साप्ताहिक बन्दी वाले दिन आज भी खुलेंगी दूकानें#

#हरदोई: बिलग्राम- कस्बे में साप्ताहिक बन्दी का कोई असर नहीं रहता हैं वैसे बीते शुक्रवार को सप्ताहिक बंदी के बावजूद सुबह से देर शाम तक दुकानें खुली रही जिसकी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था#

#आपको बता दें कि प्रत्येक शुक्रवार को दुकाने खुली होने के कारण श्रम कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन दिखाई पड़ता है और श्रम विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कुंभकरणीय नींद सोए हुए है और साप्ताहिकी बंदी को लेकर जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार को कस्बे में सप्ताहिक बंदी होती है लेकिन बिलग्राम कस्बे में बीते शुक्रवार को मुख्य बाजार और बड़े चौराहा आदि अन्य जगहों पर सप्ताहिक बंदी का कोई असर नहीं दिखाई दिया। लगातार साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें खुली देखी जाती है। कस्बे के सदर बाजार सहित अधिकांश स्थानों पर दुकाने बंदी के दिन भी खुली रहती है#

#क्या कहते क्षेत्र के छोटे दुकानदार#

#इस संबंध में क्षेत्र के छोटे दुकानदारों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी/ कर्मचारी कड़ाई नहीं करते तो दुकानदार दुकानें खोलते हैं।बताया डीएम ने साप्ताहिक बन्दी का आदेश किया था उसके बाद केवल एक बार अभी तक साप्ताहिक बन्दी हुई हैं। उसके बाद यहां कोई साप्ताहिक बन्दी नही हुई और न होने की उम्मीद है।साप्ताहिक बन्दी वाले दिन शुक्रवार को भी बाजार के दिन जैसा माहौल दिखाई देता है। वही एक ग्राहक ने कहा कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी पूरा सामान दुकानों में मिलता है।जिम्मेदारों के उदासीनता के चलते दुकानें खुली देखी जाती है। सप्ताह बंदी के दिन दुकानों का खुलना दर्शाता है श्रम विभाग की धमक व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाती हैं जहां श्रम कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन दिखाई पड़ता है#

No comments