Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक संसाधन केन्द्र टड़ियावां पर एफ़ एल एन के प्रथम व द्वितीय बैचों का हुआ समापन#


#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक संसाधन केन्द्र टड़ियावां पर एफ़ एल एन के प्रथम व द्वितीय बैचों का हुआ समापन#

#हरदोई: टड़ियावां- के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के दिशा-निर्देशन में 5 फरवरी से शुरू हुए एफ़ एल एन प्रशिक्षण का समापन 8 फरवरी को हो गया। प्रथम चक्र के तहत 100 शिक्षक व शिक्षामित्रों को यह प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक सन्दर्भदाता एआरपी अभिषेक मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा, रुचि शुक्ला व सुशील कुमार द्वारा विभिन्न सत्रों के द्वारा बुनियादी भाषा व गणित के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने हेतु इन सभी चीजों का क्रियान्वयन धरातल स्तर पर करना होगा। एआरपी अभिषेक मिश्र ने निपुण संवाद के प्रयोग करने के साथ ही निपुण क्विज़ के बारे में विस्तार से बताकर प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। अंत मे समस्त प्रतिभागियों द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण पोस्ट एसेसमेंट भरवाते हुए समापन किया गया#

No comments