#हरदोई:- पिहानी- किसानों का शोषण किसी हाल में नहीं होगा बर्दाश्त#
#हरदोई:- पिहानी- किसानों का शोषण किसी हाल में नहीं होगा बर्दाश्त#
#पत्रकारों को सुरक्षा और भत्ता दिया जाए, पानी, बिजली बिल फ्री किया जाय/ प्रदेश अध्यक्ष#
#हरदोई: पिहानी- भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ती प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चारों तरफ से किसानों को ही परेशान किया जा रहा है। किसानों का शोषण करना किसानों को परेशान करना बंद किया जाए। किसानों का दर्द न अधिकारी समझ रहे और न ही सरकार समझ रही किसानों की बात अधिकारी नहीं सुनते, किसानों की बात सरकारें नहीं सुनतीं इसलिए किसान हर वक्त जंग ही करता है। आवारा पशुओं से किसान परेशान रात दिन फसलों को रखवाली करता है। आवारा पशुओं से बाहर किसान परेशान सड़क पर लगता आयदिन हादसों का सीकर होना पड़ रहा। खेतों में किसानों की जान ले रहे। और गौशालाओं में भूख प्यास से तड़प तड़प कर दम तोड़ रहे आवारा पशु। हिंदुस्तान में गाय माता कहीं जाने वाली गाय माता तारों और कांटों से कटी घूम रहीं हैं गौ रक्षा का ढकोशला किया जा रहा है, 2हजार रुपए और 5किलो राशन का लालच देकर किसानों को गुमराह किया जा रहा। गुलामी की ओर धकेला जा रहा जनता को। बीजेपी सरकार । किसानों को खाद,बीज,पानी,की मंहगाई से निजात दिलाए सरकार। कृषि केंद्र,दुकानदार मूल्य से अधिक दामों में बेंच रहे। लेकिन कड़ी मेहनत से किसान फसल को पैदा करता है। जिसकी कीमत सरकार तय करती है किसानो को अपनी फसल बेचने का अधिकार मिलना चाहिए। निशुल्क चिकित्सा,एक समान सिक्षा,काम जी एस टी,फ्री बिजली,फ्री पानी किया जाए,और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। युवाओं को नौकरी का वादा किया प्रधान मंत्री मोदी ने वादा पूरा करें,साथ ही पत्रकारों को भत्ता और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा संघर्ष जारी रहेगा#

No comments