Breaking News

#हरदोई:- एसपी ने 33 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारी किए इधर से उधर#


#हरदोई:- एसपी ने 33 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारी किए इधर से उधर#

#हरदोई: एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए 33 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। साथ ही कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इसमें कोतवाली शहर की जेल चौकी के साथ-साथ सण्डीला कस्बा, पाली, साण्डी कस्बा, मल्लावां की गंज जलालाबाद और पिहानी कोतवाली की जहानीखेड़ा पुलिस चौकी शामिल हैं।

एसपी श्री गोस्वामी ने मंगलवार की देर रात किए आदेश के तहत जहानी खेड़ा चौकी प्रभारी रामानन्द मिश्र को गंज जलालाबाद चौकी की जिम्मेदारी दी, कोतवाली शहर की जेल चौकी प्रभारी अनेक पाल सिंह को कोतवाली देहात भेजा है और सण्डीला कस्बा चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह को जेल चौकी की ज़िम्मेदारी दी गई। वहीं, कासिमपुर में तैनात उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा को सण्डीला कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। साण्डी कस्बा चौकी प्रभारी होरी लाल गंगवार को थाना पचदेवरा भेजा गया है, सवायजपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को साण्डी कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं जलालाबाद में तैनात शिवशंकर मिश्रा को पाली चौकी में तैनात किया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विश्वास शर्मा को जहानीखेड़ा चौकी की जिम्मेदारी दी गई। पाली कस्बा चौकी के प्रभारी योगेन्द्र सिंह यादव को पाली थाना भेजा गया है। वहीं , माधौगंज में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को पचदेवरा, पाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल सिंह पकंज एसपी के पीआरओ होंगे। नरेन्द्र कुमार सैनी को पचदेवरा से कछौना, गुरु प्रसाद को टड़ियावां से अरवल, अशोक कुमार सिंह को पिहानी से लोनार, मोहम्मद तौसीफ़ को बेनीगंज से थाना मझिला, अनिल कुमार सिंह को लोनार से कछौना, सतीश कुमार को कोतवाली शहर से बेनीगंज, हरिशंकर को पचदेवरा से यूपी-112, रामसनेही को अरवल से कोतवाली शहर, महावीर प्रसाद को मंझिला से कछौना,न्यूटन कुमार को सिंह सण्डीला से सुरसा,प्रभात मिश्रा को बेहटा गोकुल से सण्डीला, वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रमेश सिंह को टड़ियावां, बलराम सिंह यादव को बेहटा गोकुल, रमाशंकर पाण्डेय को बेनीगंज, मृत्यंजय प्रताप सिंह को पाली, रामलखन को हरियावां, कृष्ण कुमार को मल्लावां, बलराम सिंह को माधौगंज और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाल को सुरसा थानें भेजा गया। और मल्लावां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रमेश कुमार सेंगर को अतरौली थाने भेजा गया है। इसके अलावा टड़ियावां थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नारायण तिवारी कोतवाली देहात का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें सवायजपुर कोतवाली में तैनात किया गया है#

No comments