Breaking News

#हरदोई:- राज्य स्तरीय स्काउट गाइड कार्यशाला मे जनपद के शिक्षक विपिन त्रिपाठी का चयन#


#हरदोई:- राज्य स्तरीय स्काउट गाइड कार्यशाला मे जनपद के शिक्षक विपिन त्रिपाठी का चयन#

#हरदोई: शैक्षिक नवाचार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्त्ववधान मे आयोजित बेसिक शिक्षकों की राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन जनपद बदायूँ मे किया जा रहा है इसमें प्रदेश के प्रत्येक जनपद से बेसिक शिक्षा मे पठन पाठन के साथ स्काउट गाइड संबंधी गतिविधियों द्वारा बच्चों मे संस्कार व चरित्र निर्माण का कार्य करते हुए समाज सेवा के बीज रोपित करने का प्रयास करने वाले शिक्षकों को प्रदेश स्तरीय अधिकारियो एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थित मे सम्मानित भी किया जायेगा l कुछ माह पूर्व एसोसिएशन की व्यवसायिक शिक्षा विषय की लखनऊ मे आयोजित कार्यशाला मे जनपद से शिक्षक लालबहादुर प्रा. वि. मयोनी प्रतिभाग कर चुके है l स्काउट गाइड विषय की कार्यशाला मे जनपद के प्रा. वि. मुरलीगंज के शिक्षक श्री विपिन त्रिपाठी का चयन किया गया है, शनिवार को उनका इस कार्यशाला मे प्रस्तुतीकरण होना है l विपिन त्रिपाठी ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए चयन की सूचना प्राप्त होने पर प्रतिभागिता की सहमति दी है l कार्यशाला में पूर्ण स्काउट गणवेश मे प्रदेश के प्रत्येक जनपद से चयनित शिक्षकों को शनिवार 24 फरवरी को जिला स्काउट भवन परिसर बदायूँ उत्तर प्रदेश में प्रतिभाग करना है l ए. आर. पी. टडियावा अभिषेक मिश्रा, समेत अनेक शिक्षक साथियो ने विपिन त्रिपाठी को शुभकामनायें प्रेषित की है#

No comments