Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- ट्रैक्टर ट्राली से टकराई वैन, चालक की मौत, वैन चालक हरदोई से परचून का सामान लेकर वापस लौट रहा था घर#


#हरदोई:- हरियावां- ट्रैक्टर ट्राली से टकराई वैन, चालक की मौत, वैन चालक हरदोई से परचून का सामान लेकर वापस लौट रहा था घर#

#हरदोई: हरियावां- गुरुवार की रात लगभग 9 बजे हरदोई पिहानी मुख्य मार्ग पर जतुली पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मारुति वैन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरीगवां मजरा मदरावा निवासी धर्मपाल 30 वर्ष पुत्र प्रभुदयाल गांव में परचून की दुकान करता है साथ ही गांव व आसपास ब्रेड सप्लाई का कार्य भी करता था जिसको लेकर उसका हरदोई आना जाना लगा रहता था गुरुवार की रात करीब 9 बजे अपनी ओमनी कार से ब्रेड व परचून का सामान लेकर वापस घर लौट रहा था तभी जतुली पुलिया के पास स्थानीय चीनी मिल से गन्ना डालकर वापस आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से उसकी मारुति वैन की टक्कर हो गई टक्कर में मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए वही वैन चालक धर्मपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई कार में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैकट ट्राली को छोड़कर भाग गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक की शादी करीब छः साल पूर्व लक्ष्मी के साथ हुई थी उससे दो पुत्र प्रिंस 3 वर्ष व आर्यन 1 वर्ष है। वहीं गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कोई भी पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल नही पहुंचा जिससे परिजन काफी परेशान दिखे इधर उधर भटकते रहे।थाना प्रभारी भावना भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने के बाद शव के पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी कोतवाली शहर पुलिस की होती है। वह अस्पताल की सूचना पर सुबह 10 बजे पहुंचते है तभी आगे की कार्यवाही होती है#

No comments