Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- सभी देवों मे शक्ति उपासना सर्वश्रेष्ठ/ आचार्य अवधेश शरण#


#हरदोई:- टड़ियावां- सभी देवों मे शक्ति उपासना सर्वश्रेष्ठ/ आचार्य अवधेश शरण#

#हरदोई: टड़ियावां- ब्लॉक के गांव सिकरोहरी में आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल के सौजन्य से चल रहे शतचंडी महायज्ञ व देवी भागवत कथा में कथा आचार्य अवधेश शरण शुक्ल ने बताया कि सभी देवों में शक्ति उपासना सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने ने पुराणों की संख्या के साथ श्लोकों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने एक प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि एक बार व्यास जी बहुत ही अशांत थे।उन्हें देवर्षि नारद जी ने उपदेश देते हुए कहा कि  सभी देवों में मां दुर्गा की उपासना सर्वश्रेष्ठ है।कथा में पंडित राम-लखन पाण्डेय पूर्णेन्दु ने मनु की कथा का व्याख्यान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज सिंह, ह्रदय राज सिंह,यज्ञ यजमान मोहनीश सिंह चंदेल, चन्द्र राज सिंह,अनुज सिंह,सूरज सिंह,गगन सिंह,श्यामू सिंह, अमरपाल नीरज आदि लोग उपस्थित रहे#

No comments