Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- हल्की बारिश के नगर पालिका प्रशासन के दावों की खोली पोल, जगह- जगह गड्ढा और कीचड से गुजरना मुश्किल#


#हरदोई:- बिलग्राम- हल्की बारिश के नगर पालिका प्रशासन के दावों की खोली पोल, जगह- जगह गड्ढा और कीचड से गुजरना मुश्किल#

#हरदोई: बिलग्राम- कस्बे में बीते दिनों से हुई बारिश ने एक बार फिर से सरकार /नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी।बीते रविवार से हुई बारिश से कस्बे की मुख्य सड़कों व गलियों में कीचड़ व जल भराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में समस्या हुई। रविवार को हुई बारिश ने एक बार फिर से सरकारी दावों की पोल खोल दी। कस्बे के पीपल चौराहा से मोहल्ला सुलहाड़ा रोड,सुलहाड़ा से रफैयत गंज रोड, पीपल चौराहा से गुलाब बाड़ी चुंगी रोड सहित कस्बे की अन्य गलियों में कीचड भर गया। राहगीरों और वाहन चालकों को उसी से होकर गुजरना पड़ा। जिससे लोगो को काफी समस्या उत्पन्न हो गई हैं। एक राहगीर ने बताया कि कस्बे की मुख्य सड़के भी अभी तक जस की तस पड़ी हुई हैं। वही मोहल्ला रफैयत गंज की सड़क सालों से खराब पड़ी हुई हैं#

#चुनाव में बन सकता हैं रफैयत गंज रोड का अहम मुद्दा#

#बिलग्राम कस्बे के पीपल चौराहा से मोहल्ला सुलहाड़ा होते हुए मोहल्ला रफैयत गंज जाने वाली सड़क पर चलने वाले मोहल्लेवासी तथा आसपास के ग्रामीण लोग काफी परेशान हैं इन लोगों का कहना है कि अगर जिम्मेदारों द्वारा सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नही हुआ तो इसका नतीजा आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता हैं क्योंकि इस रोड से गुजरने वाले राहगीर एवम मोहल्लेवासी अत्याधिक परेशान हैं#

No comments