#हरदोई:- टोडरपुर- जनसमस्याओं के निराकरण हेतु नई चार गौशालाओं का निर्माण कार्य शुरू#
#हरदोई:- टोडरपुर- जनसमस्याओं के निराकरण हेतु नई चार गौशालाओं का निर्माण कार्य शुरू#
#हरदोई: टोडरपुर- विकास खंड टोडरपुर क्षेत्र के किसानों की राहत के लिए शासन प्रशासन की उच्च अधिकारियों द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में नई चार गौशालाओं का निर्माण कराया शुरू कर दिया गया है जिसमें खंड विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि प्रति गौशाला लगभग 20 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जायेगा और प्रति गौशाला में लगभग 150 गौवंशों की व्यवस्था की जायेगी शासन प्रशासन के द्वारा अन्ना पशुओं से होने वाली परेशानियों को गंम्भीरता से लेते हुए उनके निराकरण हेतु विकासखंड क्षेत्र में कमालपुर, मसफना, पीला महुआ, चठिया के चार गांव में नई गौशाला के निर्माण हेतु लेखपाल व अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा गांव में नई गौशाला निर्माण शुरू कराकर जनमानस की समस्याओं को खत्म किया जा रहा है पशु चिकित्सा अधिकारी टोडरपुर चंद्रशेखर ने बताया कि क्षेत्र में 18 गौशालाएं बनी है जिसमे 1800 गौवंशों की क्षमता थी जिसमें क्षमता से ज्यादा इन्हीं गौशालाओं में 2583 गौवंशों को सुरक्षित किया गया है#

No comments