#हरदोई:- पाली- सवायजपुर में अग्निशमन केंद्र आवासीय भवन का हुआ भव्य लोकार्पण#
#हरदोई:- पाली- सवायजपुर- में अग्निशमन केंद्र आवासीय भवन का हुआ भव्य लोकार्पण#
#हरदोई: पाली- तहसील सवायजपुर में अग्निशमन केंद्र का प्रशासनिक भवन और आवासीय भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसका लोकार्पण कार्यक्रम गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअली किया। अग्निशमन केंद्र का स्थलीय लोकार्पण सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधायक ने कहा कि तहसील सवायजपुर क्षेत्र में लोगों को अब आग लगने पर हरदोई मुख्यालय का मुँह ताकना नहीं होगा। अब सवायजपुर से ही तत्काल दमकल की मदद मिल जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव, तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला, दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे#

No comments