Breaking News

#हरदोई:- आईडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ डॉ. स्वर्णरेखा का नाम#



#हरदोई:- आईडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ डॉ. स्वर्णरेखा का नाम#

#हरदोई: सुरसा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दहिती सल्कूपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शहर के राधा नगर निवासी शिक्षिका और प्रसिद्ध कवियत्रि डॉ स्वर्ण रेखा मिश्रा ने एक बार फिर से जिले का नाम रोशन कर दिया है। इस बार उन्हें आईडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया है। डॉक्टर श्री मती मिश्रा ने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के अंतर्गत एक सुपर 50 संपादक और लेखक ग्रुप बनाया गया है। जिसकी वो भी सदस्य है। इस ग्रुप के द्वारा रिकॉर्ड एक माह के अंदर 50 अलग अलग विषयों पर संपादन किया गया है। इसी के लिए उनका नाम आईडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। बता दें कि शिक्षिका डॉ स्वर्ण रेखा मिश्रा को पहले भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इससे उनके करीबियों में खुशी का माहौल है#

No comments