Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- रूस से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर,अब करेंगे लोगों की सेवा#


#हरदोई:- शाहाबाद- रूस से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर,अब करेंगे लोगों की सेवा#

#हरदोई: शाहाबाद- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पछोहा क्षेत्र के एक छोटे से गांव नारायणपुर निवासी एक युवक ने रूस से एसबीबीएस की डिग्री हॉसिल करने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की भी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम बढ़ाया है।नारायन पुर निवासी भट्ठा व्यवसाई प्रभाकर सिंह के पुत्र मधुराम सिंह ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।घरवालों ने मधुराम की सफलता ने सभी को गौरवान्वित किया है।मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास करने घर और गांव में खुशी का माहौल है#

#डा मधुराम सिंह की प्रारंभिक शिक्षा जनपद शाहजहांपुर के संजय विद्या मंदिर से शुरू हुई और हाईस्कूल ,इंटरमीडिएट की परीक्षा वहीं से पूरी की। वर्ष 2017 में ओ एसएच स्टेट मेडिकल यूनिबार्सिटी रूस में एमबीबीएस के लिए प्रवेश लिया। जुलाई 2023 में एमबीबीएस की उपाधि हासिल की।उनके पिता क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यबसायी हैं और उनके छोटे भाई पूर्व प्रधान चंद्राकर सिंह भी व्यसायी हैं। डा मधुराम चार भाइयों में तीसरे नंबर के हैं।बेटे मधुराम ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा चाची के आशीर्वाद को दिया#

No comments