#हरदोई:- भरखनी- नवागत पचदेवरा थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने संभाला चार्ज#
#हरदोई:- भरखनी- नवागत पचदेवरा थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने संभाला चार्ज#
#हरदोई: भरखनी- पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा चलाए गए तबादला एक्सप्रेस में कई थाना प्रभारी को इधर से उधर किया गया है। जिसमें पूर्व पचदेवरा थाना प्रभारी बालकृष्ण मिश्र को उनके कार्यभार से हटाकर नए पचदेवरा थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडे को बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, कि अपराधियों को किसी कीमत पर भी वक्शा नहीं जाएगा और निर्दोष पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर कार्य को ईमानदारी से करें, और दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए बेसहारा और गरीब लोगों का सहयोग करें। क्राइम ब्रांच से आए रमेश चंद्र पांडे अपने तेज तर्रार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मृदुभाषी होने के साथ-साथ अपराधियों के ऊपर कड़ा रुख अख्तियार करते हैं#

No comments