#हरदोई:- टड़ियावां- एफ़ एल एन प्रशिक्षण के तृतीय व चतुर्थ बैच का हुआ समापन#
#हरदोई:- टड़ियावां- एफ़ एल एन प्रशिक्षण के तृतीय व चतुर्थ बैच का हुआ समापन#
#हरदोई: टड़ियावां- के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के दिशा-निर्देशन में 5 फरवरी से शुरू हुए एफ़ एल एन प्रशिक्षण के तृतीय व चतुर्थ बैच का समापन 13 फरवरी को हो गया। प्रथम चक्र व द्वितीय चक्र के तहत अब तक 200 शिक्षक व शिक्षामित्रों को यह प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक सन्दर्भदाता एआरपी अभिषेक मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा, रुचि शुक्ला व सुशील कुमार द्वारा विभिन्न सत्रों के द्वारा बुनियादी भाषा व गणित के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया। शिक्षक संदर्शिका व शिक्षक डायरी के विधिवत प्रयोग करने के तरीके को भी बताया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर प्रथम संस्था की तरफ से सन्दर्भदाता सरोज वर्मा ने कक्षा 4 व 5 में भाषा व गणित में बेसिक व एडवांस्ड समूह बनाने के तरीके के साथ ही शिक्षक निर्देशिका के साप्ताहिक कैलेंडर का प्रयोग करना सिखाया। उन्होंने बेसिक व एडवांस्ड समूह प्रगति चार्ट को मासिक रूप से अद्यतन करने के लिए भी कहा। एआरपी अभिषेक मिश्र ने निपुण संवाद के प्रयोग करने के साथ ही निपुण क्विज़ के बारे में विस्तार से बताकर प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। अंत मे समस्त प्रतिभागियों द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण पोस्ट एसेसमेंट को भरवाते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया#

No comments