#हरदोई:- माधोगंज- धूमधाम से मनाया गया माँ सरस्वती का जन्मोत्सव#
#हरदोई:- माधोगंज- धूमधाम से मनाया गया माँ सरस्वती का जन्मोत्सव#
#हरदोई: माधोगंज- बसंत पंचमी पर्व पर माँ सरस्वती का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नगर के सभी विद्यालयों मे माँ सरस्वती का पूजन अर्चन, हवन कर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये, कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर मे भी अध्यक्ष महेश महेश्वरी, कमल महेश्वरी ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, बच्चों ने वाणी वंदना प्रस्तुत की, अरुण कक्षा से उदय कक्षा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, नन्हें -मुन्ने बच्चों आदिती, निधी,गौरी, अवनी आस्था अनामिका द्वारा हवन पूजन कर कार्यक्रम का समापन कराया गया अंत मे पाटी पूजन का कार्यक्रम भी विधिवत कराया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव एवं आचार्यो ने किया, ब्यवस्था रंजना श्रीवास्तव द्वारा की गयी#

No comments