#हरदोई:- मल्लावां- पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा ने JEE MAINS 2024 की परीक्षा की उत्तीर्ण#
#हरदोई:- मल्लावां- पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा ने JEE MAINS 2024 की परीक्षा की उत्तीर्ण#
#हरदोई: मल्लावां- कहावत है " होनहार बिरवान के होत चीकने पात" इस कहावत को मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा ने चरितार्थ कर दिखाया और JEE MAINS 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की#
#खबर मल्लावां से है दो होनहार छात्र/छात्रा ने वो कर दिखाया जिसे प्रत्येक छात्र व छात्राये करना चाहते है। मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र शिवा पटेल पुत्र जसवीर पटेल व छात्रा पलक वर्मा पुत्री संजय कुमार जिनका परसेंटाइल क्रमशः 78.34 व 72.61 रहा है। ये दोनों ही छात्र/छात्रा ग्रामीण परिवेश से आते है। दोनो छात्र/छात्राओं ने हाइस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में भी अच्छे अंक प्राप्त किये थे। आज JEE MAINS 2024 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने कॉलेज सहित अपने क्षेत्र व अपने परिवारी जनो का भी मान बढ़ाया है। जैसे ही इसकी सूचना उनके गांव में गयी चारों तरफ खुसी की लहर दौड़ गयी। दोनो छात्र/छत्राओं को मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिपाल सिंह व प्रधानचार्य नीलेश कुशवाहा ने शील्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता विपिन कुमार सहित व समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा#

No comments