#हरदोई:- माधोगंज- स्वामी सर्वेश्वरानन्द आश्रम पर हो रहा श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन#
#हरदोई:- माधोगंज- स्वामी सर्वेश्वरानन्द आश्रम पर हो रहा श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन#
#हरदोई: माधोगंज- सद्कर्म और सदभक्ति मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म होता है इससे क्रोध पर विजय प्राप्त कर मनुष्य ईश्वर की भक्ति को सहजता से पा सकता है। उक्त उदगार कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा में बताई#
#कस्बे के बघौली मार्ग पानी टँकी के निकट सर्वेश्वरा नंद आश्रम पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास राम लखन तिवारी ने भक्तो को ध्रुव चरित्र को सुनाते हुए कहा कि भगवान के चरणों में मन को लगाए रखना प्राणी मात्र का धर्म बताया उन्होंने कहा जिस परमात्मा की कृपा से मानव शरीर प्राप्त हुआ है उनका स्मरण करते हैं जब हम किसी कार्य का प्रयास करते रहेंगे तो फिर वह सहजता से होने लगता है वैसे ही भगवान का स्मरण नित्य प्रति करते रहने से परमात्मा का स्मरण हो जाएगा जिससे मुक्ति की प्राप्ति होती है। जगत में रहते हुए जगदीश का स्मरण करते रहें जिससे मनुष्य जन्म ही धन्य हो जाएगा भगवान की कृपा सभी पर बराबर है वह मनुष्य हो या पशु, व्यास ने भक्तो को बताया कि कोई जरूरी नहीं कि धर्मात्मा का बेटा धर्मात्मा ही हो और अत्याचारी का बेटा अत्याचारी ही हो। जैसे धर्मात्मा का बेटा वेन जैसा दुराचारी हो सकता है और हिरण्यकश्यप जैसे अत्याचारी का बेटा प्रहलाद भगवान का भक्त हो सकता है इसलिए हर किसी को अपने कर्म पर ध्यान देते हुए परमात्मा का अनन्य चिंतन करना चाहिए जिनकी कृपा से हमें सब कुछ प्राप्त हुआ। कथा में साध्वी रमा किशोरी ने भी महिलाओं के कर्तव्यों के साथ उनके अधिकारों के बारे मे बताया। आश्रम प्रबंधक सुमगनानंद ब्रह्मचारी, वैरागमती, पुत्तुलाल राकेश नरसिँह वर्मा, सेठाइन सहित भक्त लोग मौजूद रहे#

No comments