#हरदोई:- संडीला- भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने गिनाईं प्राथमिकताएं#
#हरदोई:- संडीला- भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने गिनाईं प्राथमिकताएं#
#हरदोई: संडीला- पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के समक्ष प्राथमिकताएं गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने कहा कि पिछला चुनाव जीतने पर उन्होंनें सबसे पहले जर्जर औरास रोड का निर्माण कराने के साथ साथ क्षेत्र में कई पुल और सड़कों के निर्माण स्वीकृत कराए हैं जिनपर निर्माण कार्य जारी हैं। उन्होंनें कहा कि उनका प्रयास होगा कि बरौनी क्रॉसिंग के पास अंडर पास का निर्माण कराया जाए। उन्होंनें कहा कि कि सेंट थेरेसा बाईपास पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंनें बताया कि संडीला के मशहूर लड्डू को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा अयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसका भी वे प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारो ने उनसे आयुषमन भारत की धनराशि सीमा को बढ़ाने, पांच सदस्यों की अनिवार्यता समाप्त करने, दिल्ली के लिए ट्रेन का स्टॉपेज कराने, इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा को पुनः शुरू कराने तथा संडीला को जिला बनाने का मुद्दा भी पत्रकारों ने उठाया। जिसपर उन्होंनें संडीला को जिला बनाने के मामले में स्पष्ट मना कर दिया कि यह संभव नहीं हैं#
#इस अवसर पर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने निष्पक्ष ढंग से सभी को योजनाओं का लाभ दिया है। देश ने विगत 10 वर्षाें में अभूतपूर्व तरक्की की है।उन्होंनें कहा कि 5 करोड़ बेघरों को आवास, 7.5 करोड़ लोगों को शौचालय,55 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड और 10 करोड़ माताओं बहनों को उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर प्रदान किए गए हैं। क्षेत्रीय विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में समाज के सभी वर्गाें के कल्याण के लिए कार्य किया है। यही कारण है कि इसबार भाजपा के वोट प्रतिशत में बढ़ोत्री होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक रोडवेज़ बसें हाईवे निर्माण के कारण रोकी गयीं हैं। जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा वैसे ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।जबकि एमएलसी अशोक अग्रवाल का कहना था कि क्षेत्र में चार्जिंग प्वाइंट न होने के कारण इन बसों का संचालन बंद किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अस्थाना, प्रदीप जायसवाल, नगर अध्यक्ष नीतीश जायसवाल, डॉ0 जीवन सिंह अर्कवंशी, अतुल तिवारी, राजेश अस्थाना तथा अंगूरी शंकर सिन्हा उपस्थित रहे। मंच संचालन सिद्धप्रताप मौर्य ने किया#

No comments