#हरदोई:- पिहानी- राजमहल में विराजे खाटू श्यामजी, रातभर हुई इत्र व पुष्प वर्षा#
#हरदोई:- पिहानी- राजमहल में विराजे खाटू श्यामजी, रातभर हुई इत्र व पुष्प वर्षा#
#हरदोई: पिहानी- क्षेत्र के ग्राम मंसूर नगर मे रविवार को भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। राजमहल में विराजे श्याम प्रभु को रिझाने के लिए रातभर एक से बढ़कर एक भजनों की रसधार बही। इस बीच भक्त पुष्प व इत्र की वर्षा करते रहे। 'सजने का है शौकीन कही नज़र न लग जाएं... तू क्यों घबराता है तेरा श्याम से नाता है..." जैसे श्याम भजनों में लोग रम गए। भजन गायकों के साथ भक्त भी सुर में सुर मिलाते नजर आए। मंसूर नगर के रामलीला मैदान में द्वितीय श्याम संकीर्तन का अलौकिक श्याम दरबार सजाया गया है, जिसमें देशभर के भजन गायक अपनी प्रस्तुति से श्याम बाबा को रिझा रहे थे। दिन में बारिश और ओलावृष्टि होने के बावजूद भी बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन सुनने के लिए रात को लोग उमड़ पड़े#
#श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति मंसूर नगर के द्वितीय वार्षिक श्याम महोत्सव मे कश्यप ब्रर्दश म्यूजियम ग्रुप के माध्यम से दूर-दूर से पधारे गायक दुर्गांश शुक्ला सीतापुर के द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उसके बाद आगरा से आयी दीक्षा शर्मा जी ने "बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय....." और क्यों घबराऊ मै मेरा तो श्याम से नाता है..."जैसे भजनों से श्याम बाबा को रिझाया। और शाहजहांपुर से पधारे प्रसिद्ध गायक विशाल राज ने हनुमान जी माताजी व गुरुदेव की वंदना में भजनों की प्रस्तुति दी गई। रातभर देशभर के आए भजन गायकों ने श्याम प्रभु को रिझाने में अपनी प्रस्तुतियां दी। विशाल राज ने कहा "सजने का है शौकीन कही नज़र न लग जाएं..." कानपुर से मानसी त्रिवेदी ने "तू क्यों घबराता है तेरा तो श्याम से नाता है", "किसी की नैया का मांझी बन जाता है..." जैसे भजनों से श्याम बाबा को रिझाया। श्याम संकीर्तन में भक्तों की भीड़ उमड़ी#
#बारिश और ओलावृष्टि के बाबजूद बाबा श्याम जी का दीदार करने पहुंचे भक्त#
#अध्यक्ष ऋषिकांत मिश्रा ने बताया कि श्याम बाबा के भव्य श्रृंगार शमसाबाद के श्याम सेवक पुनीत भईया के द्वारा दरबार सजाया गया ऐसा दरबार मानो खाटू से चलकर बाबा स्वयं आये हो बाबा के दीदार करने के लिए लोग उमड़े। बाबा की पावन ज्योति के साथ छप्पन भोग के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु शामिल हुए#

No comments