Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- चित्रकूट से पधारे संत का फूलमालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत#


#हरदोई:- माधोगंज- चित्रकूट से पधारे संत का फूलमालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत# 

#हरदोई: माधोगंज- कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को चित्रकूट धाम से पधारे संत सियाराम दास का लोगों ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। सन्त ने भक्तों को रामजी की महिमा का गुणानुवाद किया#

#चित्रकूट के रामधाम के संत ने कहा कि श्रीराम जी की महिमा अनंत है। रामजी ने चित्रकूट में कोल किरात भिल्ल वनवासियों को सद्कर्म व धर्म की महिमा बताई। उन्होंने सीता हरण की कथा सुनाई। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका को बताते हुए कहा कि श्रीराम व राजा विभीषण की तरह होना चाहिए। भगवान स्वयं राजा के अंदर समाहित होते है।भगवान श्री राम की कृतियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि लोग उनकी पूजा नही बल्कि उनके चरित्र की पूजा आराधना करते हैं। इस मौके पर रामू कश्यप, शैलेन्द्र सिंह,डॉ रोहित शर्मा, रतीभान वर्मा, मुकेश गुप्ता, इत्यादि लोग उपस्थित रहे#

No comments