#हरदोई:- टड़ियावां- जियो गांव की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश, विकास की पोल खोलता गांव का मार्ग, प्रधान पर पक्षपात का आरोप#
#हरदोई:- टड़ियावां- जियो गांव की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश, विकास की पोल खोलता गांव का मार्ग, प्रधान पर पक्षपात का आरोप#
#हरदोई: टड़ियावां- गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार हर साल भारी भरकम धनराशि खर्च कर रही है। इसके बावजूद गांव की हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं। लेकिन कोई भी इसकी सुधि नहीं ले रहा है, ग्रामीणों ने प्रधान पर भेदभाव का आरोप लगाया है#
#ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिओ के कीचड़ भरा कच्चा मार्ग गांव में हुए विकास कार्यों की पोल खोल रहा है। गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर खबर में छपी फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है। मालूम हो कि गांवों के समग्र विकास कार्यों और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने के मकसद से हर साल लाखों रुपए खर्च कर रही है, इसके बावजूद भी गांवों के बिगड़े हालात वाशिंदों को आज काटे की तरह चुभ रहे हैं। इसके पीछे यही वजह है कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि को जिम्मेदार बगैर निर्माण कार्य कराए ही हड़प रहे हैं, तो दूसरी ओर चुनावी रंजिश में भेदभाव किया जा रहा है। जियो गांव के अवनीश कुमार ने बताया कि उनके गांव में अरसे पहले खराब रास्ते को कई बार प्रधान और सचिव को जानकारी दी गई है। गांव नालियां गंदगी से पटी पड़ी है, सफाई व्यवस्था दुरूत होना दूर बल्कि सफाई कर्मी गांव को जाना मुनासिब नहीं समझ रहा है। इसके लिए उसने कई एडीओ पंचायत और बीडीओ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। परंतु विकास खंड के अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं#
#इस संबंध में बीडीओ नरोत्तम कुमार ने बताया कि उन्हें जियो ग्राम पंचायत में कीचड़ भरे रास्ते की पहले कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल अब संज्ञान में आया तो इसे दिखवाएंगे, और सारी सच्चाई पता की जायेगी, यदि प्रधान और सचिव की लापरवाही सामने आई तो कार्यवाई की जायेगी#

No comments