#हरदोई:- प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत परियोजनाओं का हुआ सोशल ऑडिट#
#हरदोई:- प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत परियोजनाओं का हुआ सोशल ऑडिट#
#हरदोई:- शनिवार को जनपद हरदोई की नगर पालिका परिषद पिहानी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-2022 में स्वीकृत परियोजनाओं के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट क्षेत्रीय नगर एवं अध्ययन केंद्र लखनऊ से आई सोशल ऑडिट टीम द्वारा किया गया। लाभार्थियों के अभिलेखों की जांच के साथ ही सोशल आडिट टीम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया#
#क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के सोशल आडिट सलाहकार अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लाभार्थियों का डीपीआर देखा। लाभार्थियों से टीम सदस्यों ने शहरी आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद का अनुभव जाना। लाभार्थियों ने बताया कि वर्षा के दिनों होने वाली परेशानी अब दूर हुई है तथा वह अब अपना खुशहाल जीवन यापन कर रहे है। डूख की ओर से तकनीकी जांच के बारे में टीम सदस्यों ने लाभार्थियों से जानकारी ली। टीम ने लाभार्थियों के आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। सोशल ऑडिट में डूडा की परियोजना अधिकारी संगीता सिंह, सीएलटीसी आशुतोष गुप्ता, जिला समन्वयक विकास भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, अमन सिंह एवं सर्वेयर विशाल, अंकित, राजूपाल, रवि पटेल, दिलीप कुमार, युवराज, सौरभ एवं नगर पालिका पिहानी का स्टाफ मौजूद रहा#

No comments