Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों के सम्बन्ध में की चर्चा#


#हरदोई:- जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों के सम्बन्ध में की चर्चा#

#हरदोई: गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की जाये। कार्यक्रम, पंचायती राज, उद्योग, जिला पंचायत, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की रैली निकाली जाये। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाये। अधिवक्ताओं की रैली मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाये। मीडिया बन्धुओं के सहयोग से एक जागरूकता रैली निकाली जाये। पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों की रैली निकाली जाये। कलेक्ट्रेट परिसर व अन्य विभागों में नियमित रूप से मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी जाये। सभी तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड कार्यालयों, आइसीडीएस कार्यालयों, पंचायत भवनों पर जागरूकता से सम्बंधित बैनर लगवाए जाएं। जिले की सीमाओं पर होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाये। जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments