#हरदोई:- बघौली- महाशिवरात्रि पर पूजा करने गयी व्रद्ध महिला को चौकी इंचार्ज ने पूजा करने से रोका, मन्दिर में डलवा दिया ताला#
#हरदोई:- बघौली- महाशिवरात्रि पर पूजा करने गयी व्रद्ध महिला को चौकी इंचार्ज ने पूजा करने से रोका, मन्दिर में डलवा दिया ताला#
#हरदोई: उ.प्र. में पुलिस कितना निरंकुश है इसका जीता जागता उदाहरण वघौली चौराहा पर देखने को मिला। यहां तैनात चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र यादव ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने आयी एक वृद्ध महिला के साथ अभद्रता करते हुए पूजा करने से रोकने का अपराध ही नहीं किया बल्कि मंदिर में ताला डलवा कर मंदिर में पूजा ही बंद करा दी। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायतीपत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वघौली चौराहा निवासिनी कुन्ती देवी आज सुबह वघौली चौराहा स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर में अपनी बेटी के साथ पूजा करने गयी थी। वहां तैनात चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र यादव ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए पूजा करने से रोका ही नहीं बल्कि मंदिर में ताला डलवा दिया।जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर कार्यवाही की मांग की है। घटना की जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने महिला को बुलाकर पूजा करायी है।मामले की जांच सीओ बघौली को सौंपी गयी है#

No comments