#हरदोई:- अहिरोरी- मां गंगा में स्नान करने से मनुष्य का होता है कल्याण/ संजय मिश्रा# #हरदोई: अहिरोरी- कस्बा स्थित
#हरदोई:- अहिरोरी- मां गंगा में स्नान करने से मनुष्य का होता है कल्याण/ संजय मिश्रा#
#हरदोई: अहिरोरी- कस्बा स्थित सिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर (महर्षि मंगलगिरि आश्रम) में चल रही दशम श्री रूद्र महायज्ञ में प्रवचन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास श्री संजय मिश्रा जी ने मां गंगा के अवतरण एवं महात्म का व्याख्यान कर भक्तो को भाव विभोर किया#
#बाबा मंगलगिरि यज्ञ सेवा समिति के संचालक श्री रुद्रेश शुक्ला जी ने बाबा मंगलगिरि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित सिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर की महिमा का बखान किया एवं प्रत्येक दिन सायं काल में होने वाला बाबा भूतनाथ का श्रृंगार एवं भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्तो को प्रेरित किया#
#बाबा भूतनाथ मन्दिर प्रांगण में नवनिर्मित पक्का यज्ञशाला एवं प्रवचन मंच कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा है श्री रुद्रेश जी ने बताया 8 मार्च 2024 महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का अयोजन होगा जिसमें सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं#

No comments