#हरदोई:- बिलग्राम- बारिश के बीच हुआ मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी का कुल शरीफ#
#हरदोई:- बिलग्राम- बारिश के बीच हुआ मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी का कुल शरीफ#
#हरदोई:- बिलग्राम- कस्बे की सुप्रसिद्ध ख़ानकाह ए वाहिदिया मोहल्ला सुलहाड़ा में उर्स ए वाहिदी जाहिदी के मौके पर हुए कुल शरीफ में पीर ए तरीकत हजरत सैयद रिजवान मियां वाहिदी ने खिताब फरमाया। बीते दिनो से हो रही बारिश की वजह से कुल शरीफ की तकरीब खानकाह से सटी मस्जिद प्रांगण में आयोजित की गई। दूर दराज से आए जायरीन से खिताब करते हुए सैय्यद रिजवान मियां ने वालदैन की अहमियत पर भरपूर रोशनी डाली। उन्होंने हदीस के हवाले से कहा रब ने फरमाया है कि ऐ मूसा संभल कर कदम रखना। आज तुम्हारे साथ तुम्हारी मां की दुआएं नहीं हैं। मियां ने आगे कहा कि इस हदीस से यह सबक मिलता है कि मां की दुआएं हमारे लिए कितनी हिफाजत करती हैं। जब तक कोई बच्चा घर वापस नहीं आता है, मां की दुआएं उसके लिए हिफाजत करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि किसी को राजी करने से पहले अपने वालदैन को राजी किया करो। उनके दुख और परेशानी में उनके साथ दिया करो। मैंने देखा है। दोपहर 01:40 बजे हज़रत मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी रहमतुल्लाह अलैह का कुल शरीफ हुआ। सज्जादानशीन सैयद हुसैन मियां वाहिदी ने उर्स की मुबारकबाद देते हुए मुल्क व मिल्लत की तरक्की व खुशहाली की दुआ की। इस दौरान खानकाह के सज्जादगान, अजमेर शरीफ के सज्जादा नशीन सैय्यद अमान मियां, मशहूर आलिम ए दीन मौलाना मुईद मिस्बाही, मौलाना तबरेज आलम, मुफ्ती राहत बरेली, मौलाना आमिर,मुफ्ती हम्मार ने तकरीरों के जरिए कुरआन व हदीस के मुताबिक ज़िंदगी गुजारने पर ज़ोर दिया।शायर हस्सान रजा बरेलवी,जैनुल आबिदीन कन्नौज,इमरान बरकाती कन्नौज आदि शायरों व नात ख्वानों ने नात ओ मनकबत पेश की। जलसे में जामिया मीर अब्दुल वाहिद के हिफ़्ज़ ओ किरअत के छात्र मौलाना अजीम वाहिदी, मौलाना रिहान वाहिदी, मौलाना मेहरबान वाहिदी, मौलाना अब्दुल मतीन वाहिदी, मौलाना ताज मोहम्मद वाहिदी, हाफिज अब्दुल कादिर वाहिदी, हाफिज अमानत रसूल वाहिदी आदि छात्रों की दस्तारबंदी कर सनद प्रदान की गई। उर्स के मैकेपर सैयद असलम मियां, सैयद फिरोज वाहिदी, सैयद फारूक किदवई, सैयद शाहरुख किदवई, सैयद अफजल रजा वाहिदी, सैयद फैसल हुसैन मियां, अंजुमन गुलामाने वाहिदी के गुड्डू वाहिदी,वाहिदी कमेटी अध्यक्ष राशिद अंसारी, मीडिया प्रभारी शमसुद्दीन खान"शमश, मुमताज भाई,नाजिम, नायाब आलम, डॉ. वसी आदि जुटे हैं#

No comments