#हरदोई:- उपमुख्यमंत्री ने जनपद के किसान धर्मेन्द्र को किया सम्मानित#
#हरदोई:- उपमुख्यमंत्री ने जनपद के किसान धर्मेन्द्र को किया सम्मानित#
#धर्मेन्द्र जैसे प्रगतिशील किसान जनपद में खेती को दे रहे नई दिशा:-डीएम#
#हरदोई: जनपद के प्रगतिशील किसान धर्मेन्द्र सिंह ने जनपद का नाम एक बार फिर रोशन किया। उन्हें रविवार को उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक द्वारा उत्तरप्रदेश इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मान के रूप में उन्हें एक स्मृति चिन्ह व 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। धर्मेन्द्र को सम्मान मिलने के साथ ही जनपद में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कृषक धर्मेन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि धर्मेन्द्र जैसे प्रगतिशील किसान जनपद में खेती को नई दिशा दे रहे हैं। प्राकृतिक खेती के लिए जनपद में असीम सम्भावनाएं हैं। उपनिदेशक क़ृषि डॉ नंदकिशोर ने कहा कि जनपद के किसान प्राकृतिक खेती की ओर लगातार आकर्षित हो रहे हैं। कृषक धर्मेन्द्र में सम्मान को लेकर कहा कि यह जनपद के अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगा।विदित हो कि विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सिलवारी के रहने वाले कृषक धर्मेन्द्र पिछले पाँच वर्षों से एक उदाहरण बने हुए हैं जो हरदोई के कृषकों के साथ बेहतर फसल विकल्प और प्रबंधन प्रथाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। वह स्वयं अपने 6 एकड़ खेत में प्राकृतिक खेती कर अन्य तरह की सब्जिया, अनाज, दालों आदि की बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं। इनके साथ 200 कृषक प्राकृतिक खेती की विधाओं को अपनाकर खेती कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती करने से कृषक उत्पादों के मूल्य की सुरक्षा बढ़ी है। उनके कृषक उत्पादक संगठन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हुई है#

No comments