#हरदोई:- भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसम्पर्क में लगे रहें/ सांसद#
#हरदोई:- भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसम्पर्क में लगे रहें/ सांसद#
#हरदोई: गुरुवार को सदर सांसद जयप्रकाश ने अपने हरदोई संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद विधानसभा के मंडल शाहाबाद ग्रामीण के ग्राम गुटकामऊ में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजकों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तथा बूथ प्रबंधन आदि विषयों पर चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव सम्बन्धी बूथ मैनेजमेंट हेतु दिशा निर्देशित किया। सांसद ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसम्पर्क में लगे रहें। इस अवसर पर शाहाबाद विधानसभा प्रभारी आजाद भदौरिया लाला राम राजपूत शाहाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत विनय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राजपूत प्रदीप पाठक जितेंद्र सिंह अमित वर्मा मोहित सिंह सुशील कुमार द्विवेदी सहित समस्त मंडल कमेटी,समस्त ग्राम प्रधान तथा देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे#
No comments