Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- डिजिटलीकरण में आ रही समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा#


#हरदोई:- टड़ियावां- डिजिटलीकरण में आ रही समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा#

#हरदोई: टड़ियावां- ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर 4 मार्च को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय के नेतृत्व में महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ.प्र. को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार के माध्यम से दिया गया। जिसमें यह बताया गया कि बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव विभागीय अधिकारियों द्वारा डाला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार तथा वेतन रोकने जैसी कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है परन्तु टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध नही कराया गया है। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत आई० डी० के माध्यम से सिम कार्ड खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो कि नियमानुकूल नहीं है एवं शिक्षकों का उत्पीड़न है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उ०प्र० शासन लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय प्रतिनिधि मण्डल की 30 अक्टूबर, 2023 एवं 09 नवम्बर, 2023 को हुई वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु समिति बनायी गयी थी, परन्तु चार माह बीत जाने के उपरान्त भी शिक्षकों की किसी समस्या का समाधान नही किया गया। इस प्रकार शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण न करके केवल शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अतः शीघ्र ही विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाये एवं शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भाँति एक कैलेण्डर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह का द्वितीय शनिवार अवकाश तथा अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाये।यदि शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करते हुए उपरोक्त माँगों का शीघ्र निराकरण नही किया जाता है तो उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना देना शिक्षकों की बाध्यता होगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विभाग का होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय के साथ जिला उपाध्यक्ष के.बी.अवस्थी, ललित शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जीवन वर्मा, मंत्री पी. एल. दीक्षित, उपाध्यक्ष आनंद सिंह, परमानंद त्रिवेदी, शरीफुद्दीन, प्रेरणा दीक्षित, शीलिमा पाल, ज्योति, शाहनीला, कुमार सौरभ, प्रिया सिंह, भानू प्रताप सिंह, विनीत मिश्र, महबूब उर्र रहमान, नीलम देवी, उमा अवस्थी, कृष्ण पाल, सुभाष, शशांक शेखर वर्मा, अमित गुप्ता, संजय कुमार, आराधना शुक्ला, विनीत कोहली, अभय कुमार, मोनपाल वर्मा, कमल कांत, राजीव कुमार, पिंकी सिंह, राजेश सिंह, राकेश मिश्र, प्रदीप गुप्ता आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments