Breaking News

#हरदोई:- बावन- और संडीला में कराया गया मतदाता जागरूकता आधारित रैली का आयोजन#


#हरदोई:- बावन- और संडीला में कराया गया मतदाता जागरूकता आधारित रैली का आयोजन#

#हरदोई: नेहरू युवा केंद्र ,हरदोई द्वारा ब्लाक बावन और संडीला में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन कराया गया।रैली के प्रतिभागियों को कैप वितरण कर मतदाता शपथ उपरांत रैली का शुभारंभ स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से हरी झंडी दिखाकर कराया गया । रैली में युवा मंडल सदस्यों के साथ छात्र छात्राओं ने भाग लिया । रैली के प्रतिभागियों ने चुनाव का पर्व , देश का गर्व, पहले मतदान फिर जलपान जैसा नारे लगाकर आम जनमानस को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । बावन में कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रखर अग्निहोत्री द्वारा रैली के दौरान घर घर जाकर मतदान देने के लिए जागरूक करने के साथ साथ प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया । संडीला में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्याम सुंदर त्रिपाठी द्वारा युवा मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिकरवार के साथ साथ करन सिंह,विनोद के सहयोग से कार्यक्रम कराया गया#

No comments