Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- दो बाइकों की भिड़ंत में फर्नीचर व्यापारी की मौत वहीं दूसरी बाइक सवार किसान घायल#


#हरदोई:- सवायजपुर- दो बाइकों की भिड़ंत में फर्नीचर व्यापारी की मौत वहीं दूसरी बाइक सवार किसान घायल#

#हरदोई: सवायजपुर- पाली थाना क्षेत्र में रुपापुर पाली मार्ग पर मुंडेर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार किसान घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है#

#पाली थाना क्षेत्र के अकोड़ा निवासी 38 वर्षीय हरिमोहन शुक्ला हरी शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान पर वैड बक्सा और अलमारी का निर्माण होता है। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वह बाइक से अल्हागंज से वापस अपने घर अकोढा जा रहे थे। इसी दौरान पाली थाना क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी वर्षीय दुर्गेश कुमार बाइक से पाली से अपने गांव अमिरता जा रहे थे। वहीं#

#रूपापुर पाली मार्ग पर मुंडेर गांव के पास दोनों  की भैंकों की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पाली थाना पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सीएचसी सवायजपुर में पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा हरिमोहन को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दुर्गेश कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरिमोहन शुक्ला हरि के परिवार में परिवार में उसकी दो पत्नियां हैं एक पत्नी के एक पुत्री व दूसरी के पुत्र है। पाली प्रभारी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है#

No comments