#हरदोई:- बेनीगंज- एक लाख शिवलिंग का किया रुद्राभिषेक,एक कुंतल फूलों से खेली पुष्प होली#
#हरदोई:- बेनीगंज- एक लाख शिवलिंग का किया रुद्राभिषेक,एक कुंतल फूलों से खेली पुष्प होली#
#हरदोई: बेनीगंज- अहिरोरी- के काईमऊ में अनवरत सात दिवसीय विराट श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समाप्ति पश्चात् महाशिव रात्रि के दूसरे दिन शनिवार को महायज्ञ प्रांगण में एक लाख शिवलिंग का रुद्राभिषेक अनुभवी आचार्यों द्वारा विधि विधान पूर्वक कराया गया। वहीं नैमिश से महायज्ञ में पधारे महान संत सास्वतानंद महाराज का कथा ब्यास अनमोल कृष्ण शास्त्री ने तमाम संत महात्माओं की मनमोहक उपस्थिति में संयुक्त रूप से भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात श्री राधे कृष्ण गोबिंदा नाम उच्चारण करते हुए नव निर्मित शिव मंदिर के ऊपरी भाग में कलश स्थापना के बाद संत सास्वतानंद जी महाराज एवं कथा व्यास अनमोल कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में रासलीला कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई लट्ठ मार होरी के साथ भजनों और होरी गीतों की धूम रही। जिसमें हा रै मारी अंखियां गुलाबी, आया फागुन मास सुनो रै सखियों, वाह वाह आनन्द आयो रै पुष्करणों रो सांझ सवायों रे, राधे बरसाने से आई संग में सारी सखियां लाई सहित अनेक होरी गीतों संग श्रोता भाव विभोर होकर झूम उठे और नाचने लगे। कार्यक्रम में सभी होरी रसियों पर पुष्पों व फूलों की बरसात करते रहे। वहीं माखन चोरी के सुंदर दृश्य को देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस मौके पर आचार्य करुणा शंकर त्रिवेदी अचार्य पंडित भगवन कृष्ण शास्त्री, सीबीजी इण्टर कॉलेज आफ साइंस विद्यालय प्रधानाचार्या गिरिजेश तिवारी, भाजपा नेता डाक्टर अनुज गुप्ता, हर्ष वर्धन सिंह, शिव कुमार तिवारी, राज कुमार तिवारी, चन्द्र कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार तिवारी, पिंटू तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू, हरी प्रकाश तिवारी, अनुज तिवारी, सिद्धांत तिवारी, निर्भय सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, गौरव पांडे, विमलेश द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, मुन्ना तिवारी, पप्पू तिवारी, आदर्श द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, पंकज अवस्थी, अनुज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, रजनीश तिवारी, अंकित तिवारी, प्रसांत त्रिपाठी, शिवम तिवारी, सूरज तिवारी, सत्यम कुमार सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे#
No comments