Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओला वृष्टि से फसले बर्बाद#


#हरदोई:- पिहानी- तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओला वृष्टि से फसले बर्बाद#

#हरदोई:- पिहानी- जिले के पिहानी पंण्डरवा किला दहेलिया सहादतनगर जाजूपारा कोटरा चठिया समेत आदि में हवा के साथ बारिश व ओला वृष्टि होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं और सरसों की फसलों के साथ ही गन्ना सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। आम का बौर भी खराब होने का डर सता रहा है।सुबह को अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की गेहूं व गन्ना की फसल गिर गई। गेहूं में बाली आई हुई और बारिश के साथ हवा फसल नुकसानदायक रही। इससे गेहूं की पैदावार कम हो सकती है#

#सरसों की फसल भी पककर तैयार है और बारिश के कारण उसके दाने गिर गए। इससे भी काफी नुकसान हुआ है।आम पर काफी बौर आने से उत्साहित बागवानों के चेहरे पर उदासी आ गई है। वहीं जिस आलू की अभी खोदाई नहीं हुई है, उसमें गलाव शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सब्जी की फसल भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है#

No comments