#हरदोई:- बिलग्राम- झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का परिजनों ने लगाया आरोप#
#हरदोई:- बिलग्राम- झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का परिजनों ने लगाया आरोप#
#हरदोई:- बिलग्राम- झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का परिजनों ने लगाया आरोप#
#हरदोई: बिलग्राम- कोतवाली क्षेत्र के भिक्खापुरवा कटरी छिबरामऊ में उल्टी दस्त और बुखार से बीमार पिता पुत्र की मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने प्राइवेट क्लीनिक संचालक पर गलत दवाई देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक मान सिंह के भाई राजेश कुमार ने बताया की मेरा भाई मान सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष व मेरा भतीजा गोलू उम्र लगभग 07 वर्ष बुखार व उल्टी दस्त से बीमार थे जिनको इलाज के लिए छिबरामऊ के प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाया गया डॉक्टर ने दोनों को दवाई दी जिसके बाद रात में बच्चे की हालत बिगड़ गई परिजनों ने दोबारा फिर उसी डाक्टर को दिखाया डाक्टर ने फिर दवाई दी और बच्चे को घर ले जाने को कहा गुरुवार रात को पिता मानसिंह और पुत्र गोलू की फिर हालत बिगड़ती देख घर वालों ने दोनों को बिलग्राम सीएचसी में दिखाया जहां पर इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई और पिता मान सिंह को हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर मान सिंह की भी मौत हो गई मृतक के भाई राजेश कुमार का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने भतीजे गोलू व मेरे भाई का गलत इलाज किया. जिस कारण उनकी मौत हुई है उन्होंने बताया कि यदि समय रहते झोलाछाप डॉक्टर मेरे भाई व भतीजे को अस्पताल भेज देता तो भाई व भतीजे की जान बच सकती थी#
#सूचना पर पहुंची बिलग्राम कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी भेज दिया है। और भाई की तहरीर पर प्राइवेट क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीएचसी अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी#


No comments