#हरदोई:- माधोगंज- नारी के सम्मान की रक्षा करने का दायित्व सभी का है/ कथा ब्यास#
#हरदोई:- माधोगंज- नारी के सम्मान की रक्षा करने का दायित्व सभी का है/ कथा ब्यास#
#हरदोई: माधोगंज- कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर स्थिति ज्वाला देवी मंदिर प्रांगड़ में कथा व्यास आचार्य विपिन कुमार तिवारी ने भक्तों को कथा सुनाते कहा कि जब महिषासुर के आतंक से देवता ऋषि मुनि परेशान हो गए तब सभी देवताओं ने भगवान विष्णु की शरण मे जाकर उनसे विनती कर कहा कि अब आप ही महिषासुर के अत्याचार से बचा सकते है। तब आदि शक्ति ने अवतार लेकर महिषासुर संग्राम कर उसका वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई। व्यास ने कहा कि जिस घर मे नारी का सम्मान होता है देवता वही रमण करते है। महाभारत का द्रोपदी चीर हरण की कथा सुनाते हुए कहा कि द्रोपदी के अपमान के कारण कौरव कुल का विनाश हुआ। उन्होंने कहा कि नारी शक्तिस्वरूपा होती है। परिवार को संस्कार वान बनाने में नारी की महती भूमिका होती है। दुर्गा माता के सभी नौ रूपो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया#
No comments