Breaking News

#हरदोई:- सियाराम गठबंधन बारात घर में हुई भाजपा की बैठक- मोदी भारत के नहीं पूरे विश्व के सबसे जनप्रिय प्रधानमंत्री/ नरेश अग्रवाल#

#हरदोई:- सियाराम गठबंधन बारात घर में हुई भाजपा की बैठक- मोदी भारत के नहीं पूरे विश्व के सबसे जनप्रिय प्रधानमंत्री/ नरेश अग्रवाल#


#हरदोई:- सियाराम गठबंधन बारात घर में हुई भाजपा की बैठक- मोदी भारत के नहीं पूरे विश्व के सबसे जनप्रिय प्रधानमंत्री/ नरेश अग्रवाल#

#मोदी- योगी के समान विपक्षी पार्टियों के पास नहीं कोई नेता#

#रविवार को सियाराम गठबंधन बारात घर में हुई भाजपा की बैठक की अध्यक्षता/ मंच संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया#

#भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के समर्थन में मौजूद जन समूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा में प्रधान मंत्री मोदी के समकक्ष विपक्ष में कोई नेता ही नहीं हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा विपक्षी दलों का सत्ता में आने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कभी सफल नहीं होंगें। उन्होंने कहा कि बयार कई प्रकार की होती है, कहा कि एक रोकी बयार वह विपक्ष की, और मध्यम बयार जयप्रकाश रावत की है। उन्होंने कहा कि आंधी की तरह से तेज चलने वाली बयार पीएम मोदी और योगी की है। उन्होंने पिछले 2 चरणों में संपन्न हो चुके मतदान में कम प्रतिशत पर चिंता जताते हुए आगामी 13 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि मैने हरदोई के लिए क्या नहीं किया, सारे वायदे पूरे किए और जो शेष रह गए उन्हें भी पूरा करूंगा।उन्होंने सम्पन्न हुए मतदान में मत प्रतिशत कम होने पर चिन्ता जाहिर करते हुए मौजूद जन समूह से कहा कि चुप्पी तोड़ो और सौगन्ध खाओ कि जो आंधी 22 जनवरी को श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आई थी वही आंधी 13 मई को मतदान में दिखनी चाहिए। श्री अग्रवाल ने पूर्व सांसद जयप्रकाश के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश ने अपनी सरकार व स्वयं द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया। इसके साथ ही कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने संबोधन में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। मंच संचालन रामप्रकाश शुक्ला ने किया#

#इस मौके पर टुल्लू बाबू हरदोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पीके वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे#

No comments