Breaking News

#हरदोई:- कोथावा- चारागाह जंगल झाडी व नवीन परती की जमीन पर दो लोगो का दो वर्षो से कब्जा#


#हरदोई:- कोथावा- चारागाह जंगल झाडी व नवीन परती की जमीन पर दो लोगो का दो वर्षो से कब्जा#

#बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव का मामला#

#हरदोई: विकास खंड कोथावा के ग्राम सभा कल्यानमन मे स्थिति राजस्व गांव कइमा गांव में चारागाह जंगल झाडी व नवीन परती की जमीन पर दो लोगो ने कब्जा कर रखा है।दो लोगो ने इस जमीन पर युके लिपटिस, उड़द तिल्ली की फसल बो रखी है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व राजस्व विभाग की मिली भगत से ही उक्त जमीन पर कब्जा हो रहा है#

#बताते चले विकास खंड कोथावा के ग्राम सभा कल्यानमंन के राजश्व गांव कइमा मे पड़ी जंगल झाडी की जमीन गाटा संख्या 2142 का 8 बीघा पर कइमा गांव के ऋषि पुत्र स्वामी दयाल ने लगभग दो साल से कब्जा कर रखे हैं।कइमा गांव मे नवीन परती व चारागाह गाटा संख्या 1,2,3 की खाली पड़ी जमीन लगभग 15 बीघा पर मल्हपुर गांव निवासी रजाराम पुत्र हरद्वारी लाल ने दो वर्षो से कब्जा कर उर्द व तिल्ली की फसल बो रखे हैं।ग्रामीणो का आरोप हैं। कि ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल व राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते कइमा गांव के ऋषि ने जंगलझाड़ी मे कब्जा करने से पहले ख़डी बेसकीमती लकड़ी लगभग 7 से 8 लाख रूपये मे बेचकर युकेलिपटीस लगाकर फसल बो दी हैं। वही राजाराम ने नवीन परती व चारागाह की जमीन पर कब्जा कर रखा हैं।अइमा गांव के मनोज शुक्ला ने बताया कि दो बार जनसुनवाई के माध्यम से उच्चाधिकारीयो का इस ओर ध्यान आत्कृष्ट कराते हुए इस जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हैं। कि प्रमोद,राजेश,संतोष,अनिल,के द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई तो दूर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाना गवारा नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस जमीन पर होने वाली फसल की बंदरबांट होती है और इसमें राजस्वकर्मियों की मिलीभगत है। उन्होंने इस जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की हैं#

#इनका कहना है#

#मैंने कई बार राजस्व विभाग से उक्त जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई#

#राजेंद्र पाल ,ग्राम प्रधान कल्यानमंल#

#मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। चारागाह की जमीन कब्जामुक्त कराई जाएगी और इसमें यदि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, तान्या सिंह, एसडीएम संडीला#

No comments