Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- खस्ताहाल हुई सड़कें, बनी लोगों के लिए मुसीबत#


#हरदोई:- सुरसा- खस्ताहाल हुई सड़कें, बनी लोगों के लिए मुसीबत#

#हरदोई: सुरसा- एक ओर जहां प्रशासन और सरकार की ओर से विकास के लंबे चौड़े दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर ग्रामीण अचंल की सड़कों पर नजर डाली जाए तो यहां की खस्ताहाल सड़कें कुछ और ही बयां कर रही हैं। सडकों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण साइकिल सवार व दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।लगातार जर्जर हो रही सड़क मार्गों की हालत ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मानक विहीन बनी सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बनी कुछ सड़कें पहली ही बारिश में पूरी तरह उखड गईं है, जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में आक्रोष व्याप्त है। विभागीय कर्मियों सहित ठेकेदार पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता में घोर लापरवाही बरती गई है। सुरसा क्षेत्र में ओदरा नेवलिया से ब्लॉक मुख्यालय की सड़क की पूरी तरह उखड गई है। इसके अलावा सर्रा गांव से पेंग पुल की ओर जाने वाली जर्जर सड़क पर तो चौड़े गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। वहीं ब्लॉक मुख्यालय से म्योनी सम्पर्क मार्ग सडक पूरी तरह टूट चुकी है । सुरसा मार्ग से नेवादा होते हुए बील गांव जाने वाली जर्जर डामर सडक पर निकलना दूभर हो गया है । वहीं बघौली-माधौगंज मार्ग से बुलबुलाखेडा भेलावां डामर सडक पर भी अपनी दयनीय हालत बयां कर रही है । साथ ही महुराकला से ओदरा पचलाई डामर सडक टूटने के कारण आये दिन राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। अन्धर्रा से तुन्दवल सम्पर्क डामर मार्ग की दशा अत्यन्त दयनीय बनी हुई है#

No comments