#हरदोई:- शाहाबाद- लेखपाल अपने ही कृत्यों कारण पंहुच गया जेल, महिला से किया दुष्कर्म, निर्वस्त्र, निर्जन व सुनसान इलाके में छोड़ा#
#हरदोई:- शाहाबाद- लेखपाल अपने ही कृत्यों कारण पंहुच गया जेल, महिला से किया दुष्कर्म, निर्वस्त्र, निर्जन व सुनसान इलाके में छोड़ा#
#हरदोई: शाहाबाद- तहसील के परगना आलमनगर में तैनात लेखपाल ने एक महिला को घर बुलाकर शराब पिलाई और उसके बाद दुष्कर्म कियाऔर बाद में महिला को निर्जन व सूनसान इलाके में निर्वस्त्र हालत में छोड़ कर चला आया।पीड़िता को लोगों ने उसका शरीर कपड़े से ढका।तथा पुलिस को सूचना दी#
#पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लेखपाल वंशराज निषाद पर दुष्कर्म व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।आरोप है कि शुक्रवार की शाम लेखपाल ने उसे अपने कमरे पर आंझी स्टेशन पर बुलाया और पीड़िता को शराब पिलाई,और खुद शराब पी।आरोप है कि नशे की हालत में लेखपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बिना कपड़ों के ही पीड़िता को अपनी बाईक पर बिठाकर आंझी स्टेशन के आगे छोड़ दिया।पीड़िता की ऐसी हालत देख लोगों ने उसे शरीर ढकने के लिये कपड़े दिये और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पँहुचीं पुलिस ने लेखपाल को हिरासत में ले लिया।पीड़िता मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।बताया कि आरोपी वंशराज पुत्र रामतौलम ग्राम मरौचा थाना पलिया जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है तथा इस समय वह आंझी रेलवे स्टेशन के निकट रह रहा है।पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस व 3(2) (5) एससी/एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई#
#वहीं दूसरी ओर लेखपाल वंशराज ने शुक्रवार को आलमनगर के पूर्व प्रधान व अन्य लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व झगड़ा करने की रिपोर्ट मंझिला थाने में दर्ज कराई है।आरोप है कि गाटा सं0 1123 रकवा 0.1640 हे0 बंजर भूमि पर वर्ष 2002 मे तत्कालीन ग्राम प्रधान जहीर पुत्र रग्घा द्वारा अपने दो सगे भाई जमीर पुत्र रग्घा व#
#जाहिद पुत्र रग्घा सहित 4 व्यक्तियों के नाम आवासीय पट्टा तत्कालीन एसडीएम से स्वीकृत ली गयी थी।दोनो सगे भाईयों जमीर व जाहिद को पट्टे वाली भूमि पर कब्जा न देकर स्वंय कब्जा कर ली।एव पट्टा स्वीकृत के समय दाखिल शपथ पत्र का उलघंन करते हुये व्यवासायिक निर्माण कराकर किराये पर उठा दी।जबकि दूसरा पक्ष उक्त जमीन को खाली करने की लगातार शिकायत कर रहा है।पैमाइस करते समय उक्त लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।लेखपाल वंशराज निषाद ने जहीर पुत्र रग्घा व अन्य के विरुद्ध लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट मंझिला थाने में दर्ज कराई है#

No comments